जमवारामगढ़ थाना पुलिस की कार्यवाही अवैध बजरी परिवहन करते आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्राली जब्त।
पुलिस कार्यवाही से बजरी माफिया में हड़कंप मचा।
“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””
जमवारामगढ़ ।जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में गैर कानूनी गतिविधियों व अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम हेतु राज्य सरकार की आदेशों की पालना में जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत धर्मेन्द्र यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जयपुर ग्रामीण व वृताधिकारी जमवारामगढ़ लाखन सिंह मीणा के सुपरीविजन में एवं जमवारामगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन करने वाले बजरी माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए जमवारामगढ़ थाना पुलिस द्वारा एन एच 148 दोसा मनोहरपुर हाइवे स्थित रायसर पर नाकाबंदी कर अवैध बजरी परिवहन करते आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्यवाही से बजरी माफिया में खोफ एवं दहशत है।जमवारामगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, अवैध एवं हथकढ़ शराब व अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
