सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह चैहान की अध्य्क्षता में राज्य कर विभाग के सहयोग से व्यापार बँधु की बैठक सम्पन हुई। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्या पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। बिजली विभाग व नगर निगम से संबंधित प्रकरणों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर अरुणेश यादव सहित विद्युत, लोक निर्माण विभाग, स्मार्ट सिटी, नगर निगम, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं व्यापारी वर्ग से राजेश गुलाटी, मुकुंद मनोहर गोयल, रोहित घई, नुसरत साबरी आदि उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़