सूद परिवार ने गौशाला के लिए दिया 30 हजार रुपये का दान
अमलोह( अजय कुमार)
चम्भा राम ज्वाला देवी सूद ट्रस्ट, अमलोह द्वारा चेयरमैन राम सरन सूद के नेतृत्व में श्री संगमेश्वर गौशाला को भूसे के लिए 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह दान सूद परिवार ने अपने पूर्वजों की स्मृति में दिया।
राम सरन सूद ने बताया कि ट्रस्ट की स्थापना उन्होंने अपने बुज़ुर्गों की याद में की है और परिवार हर वर्ष गौशाला की सेवा के लिए सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से निरंतर गौशाला को भूसे के लिए आर्थिक मदद देता आ रहा है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य एवं गौ सेवा समिति के प्रधान भूषण सूद, रिटायर्ड शिक्षा निदेशक रोशन सूद और मुकेश सूद ने भी आश्वासन दिया कि गौशाला को हर वर्ष आर्थिक सहायता दी जाती रहेगी। भूषण सूद ने बताया कि समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने मिलकर लगभग एक लाख रुपये की राशि एकत्रित की है, जिसे गौशाला में भूसे की व्यवस्था के लिए दिया जा रहा है।
गौशाला के संरक्षक प्रेम चंद शर्मा और प्रधान शिव कुमार गर्ग ने सूद परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से गौशाला के संचालन में बड़ी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि गौ सेवा समिति द्वारा हर माह पूर्णिमा के अवसर पर गौ पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर के गणमान्य लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शहरवासियों के सहयोग से गौशाला में ग्वालों के लिए लगभग तीन सुंदर कमरे भी बनवाए गए हैं, जिन पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। साथ ही उन्होंने अन्य नागरिकों से भी गौ सेवा में आगे आने की अपील की।इस मौके पर दिनेश गोयल, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. हिमांशु सूद (डेंटिस्ट), एडवोकेट आदिश सूद, स्वर्णजीत सिंह और कियाश सूद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: चेयरमैन राम सरन सूद व अन्य सदस्य गौशाला प्रबंधन को 30 हजार रुपये का चेक सौंपते हुए।