इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्ट-सुशील चौहान
सिवनी बालाघाट रोड एक बार फिर खून से लाल हो गया।बरघाट थाना क्षेत्र के जेवनारा के पास शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक गहरे गड्ढे से उछलकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।हादसे में जनमखारी निवासी दीपक चौहान और उनकी पत्नी की मौक़े पर ही मौत हो गई।स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस रोड को खूनी रोड का तमगा मिल चुका है।क्षेत्रीय आमजन द्वारा कुछ दिन पूर्व सिवनी बालाघाट रोड को लेकर आंदोलन किया गया था।आमजन द्वारा अनेको बार विधायक सांसद से इस सिवनी बालाघाट रोड के लिए मांग रखी जा चुकी है लेकिन क्या आमजन की जान की कोई कीमत नहीं?सिवनी बालाघाट स्टेट हाइवे पर रोज होती दुर्घटनाओ और मौतों से बेखबर शासन आखिर कब जागेगा? कब तक यह खुनी सड़क राहगीरों की इसी तरह बली लेती रहेगी?आखिर कब तक इस टू लेन सड़क को फोरलेन मे अपग्रेड किया जाएगा।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।