सहारनपुर
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती-2025 की प्रथम पाली की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा ट्रेजरी सहारनपुर एवं जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया एवं परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सुचारू कार्यप्रणाली, अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु बनाए गए चेकिंग प्वाइंट्स पर सघन तलाशी व्यवस्था तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया इसके साथ ही ट्रेजरी में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रश्नपत्रों के परिवहन एवं वितरण की प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।सहारनपुर पुलिस द्वारा सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है
।सहारनपुर होमगार्ड परीक्षा में प्रशासन सतर्क कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थी को स्कूल के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है सहारनपुर के जेवी जैन इंटर कॉलेज एच ए वी इंटर कॉलेज कलसिया रोड व चिलकाना रोड पर मुन्ना लाल कॉलेज डिग्री कॉलेज के पास किसी को आने नहीं दिया जा रहा सहारनपुर क्षेत्र के थाना मंडी के प्रभारी की कड़ी चेतावनी स्कूलों के आसपास कोई ऐसा वैसा आदमी ना देखें के नहीं तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़