ताजा खबरमध्य प्रदेशलेटेस्ट न्यूज़

निविदा शर्तों की अनदेखी पड़ी भारी, ठेकेदार पर 2 साल का बैन

```html id="cyap7e" ```

राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़ 

कटनी। नगर निगम प्रशासन ने निर्माण कार्यों में नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (आईएएस) के निर्देश पर बालगंगाधर तिलक वार्ड के संत नगर गली क्रमांक 06 में प्रस्तावित सी.सी. रोड निर्माण कार्य से जुड़ी निविदा को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही संबंधित ठेकेदार मेसर्स ओम श्री वैष्णवी कंस्ट्रक्शन को नगर निगम की निविदाओं में भाग लेने से 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठेकेदार को एल.ओ.ए. जारी कर निर्धारित समय सीमा में परफॉर्मेंस गारंटी एवं अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी जमा कर 15 दिवस के भीतर अनुबंध निष्पादित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा समय सीमा के भीतर आवश्यक राशि जमा नहीं की गई और न ही अनुबंध प्रक्रिया पूर्ण की गई।

प्रशासन द्वारा पूर्व में भी नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन निर्देशों की अनदेखी जारी रहने पर निगम ने निविदा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। साथ ही शासन के प्रावधानों के तहत ठेकेदार की अमानत राशि राजसात करते हुए 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *