ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

विजयराघवगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम जमुआनी में अवैध खनन पर खनिज विभाग एवं RTO की सयुक्त कार्यवाही

```

कटनी जिला|जमुआनी और पढ़रेही क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग और आरटीओ विभाग की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। बीती रात की गई इस बड़ी कार्रवाई में टीम ने मौके पर दबिश देकर एक पोकलेन मशीन जब्त की, जिसे बाद में पास स्थित खदान के क्रेशर परिसर में खड़ा कराया गया।

इसके साथ ही अवैध खनन से जुड़े दो दस चक्का ट्रक (MP19HA5975 एवं MP20HB7857) को ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर कैमोर थाने में खड़ा कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, बिना लीज की खदान से पिछले करीब 6 महीनों से अवैध खनन और परिवहन का बड़ा खेल चल रहा था, जिससे शासन को भारी राजस्व हानि पहुंच रही थी। संयुक्त कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

राजनीतिक दबाव की चर्चाएं तेज

कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों और मशीनों को छुड़वाने के लिए कथित तौर पर राजनीतिक स्तर पर प्रयास किए जाने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं कुछ लोग इस कार्रवाई को रुकवाने के लिए भी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

अब सबकी नजर प्रशासन पर

सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि क्या इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई होगी या फिर राजनीतिक दबाव के चलते जब्त वाहन और मशीनें छोड़ दी जाएंगी?

फिलहाल, क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *