राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी|स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम की तैयारियां लगातार गति पकड़ रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व चयनित स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के दल ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से सौजन्य भेंट कर शहर में संचालित स्वच्छता गतिविधियों और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान ब्रांड एम्बेसडर दल ने पूर्व स्वच्छ सर्वेक्षण के अनुभव साझा करते हुए जनजागरूकता कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियानों और नागरिक सहभागिता को बढ़ाने के विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही आगामी सर्वेक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर ब्रांड एम्बेसडर आशुतोष मनके, निशा तिवारी, नीलम जगवानी, मारूफ अहमद हनफी, राजेंद्र कौर लांबा, अरविंद गुप्ता, हीरामणि बरसैंया, पूनम गुप्ता, पायल जेतवानी, रेखा अंजू तिवारी, एम जे एस लुसियन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं नोडल अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण आदेश जैन और स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने ब्रांड एम्बेसडर दल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने और स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान दिलाया जा सकता है।