ग्वालियर जिले के डबरा से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है, जहां लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डबरा सिटी थाना पुलिस ने मुस्तैदी और सक्रियता दिखाते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। खास बात यह है कि आरोपी बेहद चालाकी से सुनसान स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन चोरी कर उन्हें छिपाकर रखता था और बाद में सस्ते दामों में बेचने की फिराक में रहता था।
पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ती वारदातों के बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके चलते यह सफलता हाथ लगी। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी के चार वाहन बरामद किए हैं, जिनमें दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा शामिल हैं। इस कार्रवाई से न सिर्फ चार अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है, बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका पर भी अब जांच शुरू हो गई
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा