सहारनपुर जिले की सैनी बाहुल्य नकुड़ विधानसभा के 2000 से अबतक के विधायकों की सूची
2022 — मुकेश चौधरी — भाजपा — गुर्जर
2017 — डॉ. धर्म सिंह सैनी — भाजपा — सैनी (पिछड़ा वर्ग)
2012 — डॉ. धर्म सिंह सैनी — बसपा — सैनी (पिछड़ा वर्ग)
2007 — महिपाल सिंह — बसपा — गुर्जर
2002 — डॉ. सुशील चौधरी — कांग्रेस — गुर्जर
2000 (उपचुनाव) — प्रदीप चौधरी — रालोद — गुर्जर
सैनी बाहुल्य इस सीट पर ज्यादातर गुर्जर विधायक चुने गए है लेकिन पिछले कुछ चुनावों में सैनी समाज ने शानदार एकता का प्रदर्शन करते हुए इस सीट पर कब्जा करने का काम किया।
डॉक्टर धर्मसिंह सैनी, 2012 में बसपा से फिर 2017 में भाजपा से यहां से विधायक रह चुके है 2022 में मात्र 315 वोटो से वो भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी से पराजित हो गए जो कि गुर्जर जाति से आते है।
1952 से 2007 तक इस सीट से गुर्जर विधायक रहे है जबकि यहां के जातीय आंकड़ों में ओबीसी वर्ग में सैनी सबसे आगे है।
मुस्लिम — 1,10,000 (30%–31%)
अनुसूचित जाति — 75,000 (21%–22%)
सैनी / मौर्य / कुशवाहा — 66,000 (18%–19%)
गुर्जर — 55,000 (15%–16%)
उच्च जाति (ब्राह्मण / ठाकुर / त्यागी) — 35,000 (9%–10%)
अन्य (कश्यप, प्रजापति, पाल आदि) — 25,000 (7%–8%)
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी भाजपा ज्वाइन कर चुके है, इसलिए नए प्रत्याशी के रूप में इस सीट से जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट वीरेश कौशल सैनी एक प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहे हैं।
वे लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय रहकर लगातार मेहनत कर रहे हैं। यदि सपा–जाप गठबंधन से उन्हें टिकट मिलता है, तो पीडीए के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना काफी आसान होगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़