सहारनपुर
तल्हेडी बुजुर्ग- अज्ञात शातिर चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए की सनसनीखेज चोरी की घटना को अंजाम दिया है,देर रात हुई चोरी की घटना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात नागल थाना क्षेत्र के गांव सरसीना निवासी मोहित पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह* के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में रखे लाखों रुपए के जेवर व नकदी चुराकर सनसनी फैला दी है। रविवार को *पीड़ित वृद्ध महिला बाला देवी पत्नी स्व.महेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय जब मैंने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो घर के बाहर एक अज्ञात सीढ़ी लगी हुई थी। जिसकी जानकारी मैंने अपनी पुत्रवधू नेहा को दी तो वह चोरी की आंशका से घबराकर तुरंत घर की दूसरी मंजिल पर पहुंची जहां घर का कीमती सामान रखा हुआ था। वहां पहुंचकर देखा तो घर के दरवाजे व अलमारी खुली पड़ी थी जिसमें रखे कीमती ज़ेवरात एक सोने की चैन, पांच सोने की अंगूठी,एक सोने का ओम,दो सोने के मंगलसूत्र,कान के कुंडल,दो जोड़ी पायजेब व 50 हजार रुपए नकदी सभी गायब मिली। घर का सभी सामान चोरी देखकर बहु ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया जिसकी आवाज सुनकर आस पड़ोस के सभी ग्रामीण लोग यहां इकट्ठा हो गए।पीड़ित वृद्ध महिला ने बताया कि उसका पुत्र मोहित हरिद्वार स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जिसकी गैरमौजूदगी में चोरी की घटना घटित हुई है। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी की घटना से परिवार को करीब 10 लाख रुपए का भारी नुक्सान पहुंचा है। चोरी की घटना सुनकर आस पड़ोस के सैंकड़ों लोगों के साथ अमित पाल, श्रवण पाल, संदीप कुमार,रघबीरा,सचिन पाल, इकराम, आशु मलिक आदि मौके पर एकत्रित हो गए जिन्होंने घटना की जानकारी तत्काल थाना नागल में दी। चोरी की सूचना मिलते ही एस आई योगेन्द्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की गहनता से जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़