रामगढ़ में गौ सम्मान आहान अभियान के तहत गौ रक्षकों व गौ सेवकों ने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सीताराम जी मंदिर से एक विशाल रैली निकाली गई। जो मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची. रैली के दौरान गौ माता का सम्मान देश का अभिमान. जैसे नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा. 150 से अधिक युवाओं ने खून से लिखें 5800 पनै इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि करीब 150 से अधिक युवाओं ने अपने खून से लगभग 5800 पन्नों पर गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग दर्ज की है। इन पन्नों पर भारतीयसंस्कृति. गौ संरक्षण और धार्मिक महत्व से जुड़े श्लोक भी लिखे गए। एसडीएम कार्यालय तक निकाली रैली पुलिस रही मुस्तैद रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शामगढ़ थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही. रामगढ़ थाना अधिकारी अजीत बड़सरा के नेतृत्व में तैनात रहा। जिससे यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गौ रक्षक यतीन दत्ता ने बताया कि यह अभियान केवल स्थान स्तर तक सीमित नहीं है बल्कि इसे देशभर में चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि युवाओं का यह समर्पण गौ माता के संरक्षण और सम्मान के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है गौ सेवक अजीत जैन ने कहा की प्राचीन काल में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त था लेकिन वर्तमान में उनके संरक्षण को लेकर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है रैली के समापन पर प्रदर्शनकारिर्यों मैं ज्ञापन की पोटली सिर पर रखकर एसडीएम बाबूलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री. राष्ट्रपति. मुख्यमंत्री. और राजपाल के नाम प्रेषित किया गया. इस मौके पर जवाहर तनेजा . राजकुमार यादव. यतिन दत्त. रमेश चंद .किशन स्वरूप मास्टर. राजन सिंह. गौरव सोनी. साहिल खंडेलवाल. रघुवीर सोनी. बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान।