दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली एचपी गैस एजेंसी के समक्ष रीवां-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक लूना बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 70 वर्षीय रामबृक्ष पुत्र मखनलाल कन्नौजिया निवासी मकरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों सवार कोरगी से मकरी अपने घर लौट रहे थे। चालक ने अचानक सामने ब्रेक लगाया, जिससे बाइक फिसल गई। रामबृक्ष को पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस की टीम पहुंची। ईएमटी पंकज और चालक विजय ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।