रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
रीवा के थाना चोरहटा थाना क्षेत्र में सुनील सिंह द्वारा संचालित महाकाल ट्रेडर्स से 7 पेटी शराब पकड़े जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। ढाबा संचालक शुभम पटेल को पकड़ा गया, लेकिन आरोप है कि मामले से जुड़े अहम वीडियो और साक्ष्यों को सामने नहीं लाया जा रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी बरामदगी के बाद भी सप्लाई चैन और जुड़े लोगों पर कार्रवाई स्पष्ट नहीं है, जिससे पुलिस की भूमिका पर संदेह बढ़ रहा है। आरोप यह भी है कि कहीं न कहीं मामले को दबाने या हल्का करने की कोशिश हो रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रीवा में एक ओर जहां IG गौरव राजपूत जैसे वरिष्ठ अधिकारी नशे के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर चोरहटा पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि उनकी कार्रवाई इन प्रयासों को कमजोर कर रही है।
ऐसे में सवाल उठता है—क्या मुहिम केवल भाषणों तक सीमित रह जाएगी या वास्तव में सिस्टम भी उतनी ही मजबूती से खड़ा होगा?
अब सवाल यही है—क्या सच सामने आएगा या मामला यहीं दब जाएगा?