राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदेमातरम् एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया। 1 मई से 3 मई तक लगातार शासकीय अवकाश रहने के कारण यह आयोजन माह के प्रथम कार्यदिवस पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विंकी सिंहमारे उइके एवं ज्योति लिल्हारे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा डीआईओ प्रफुल्ल श्रीवास्तव, एआरसीएस कुरील, विमल चौरसिया, जिला नाजिर सुनील मिश्रा, रत्नेश मिश्रा, हरप्रीत सिंह ग्रोवर ‘लकी’ एवं आयुष तिवारी सहित बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि परंपरा के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्यदिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य शासकीय कार्यों की शुरुआत राष्ट्रभावना के साथ करना है।