प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ कबीरधाम छत्तीसगढ़ इंडियन टीवी न्यूज़ नेशनल
पांडातराई — पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पांडातराई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सचिन गुप्ता ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की विजय है। उन्होंने कहा कि पार्टी निरंतर विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ रही है, जिसका समर्थन देश की जनता ने एक बार फिर दिया है।
हमारे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कड़ी परिश्रम के साथ ना दिन देखा, ना रात, ना समय”—सिर्फ मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव में कार्य किया। साथ ही छत्तीसगढ़ के हजारों कार्यकर्ता भी वहां डटे रहे और अपनी मेहनत से इस ऐतिहासिक विजय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस जीत से जनता को भय और आतंक के माहौल से मुक्ति मिली है और विकास की नई दिशा सुनिश्चित हुई है।
वहीं तुकेश चंद्रवंशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग तक विकास की योजनाएं पहुंचाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा आने वाले समय में भी इसी तरह जनता के बीच कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ गौकरण तिवारी भाजयुमो जिला पुर्व महामंत्री नेतृत्व में सचिन गुप्ता भाजयुमो जिला पुर्व उपाध्यक्ष तुकेश कुमार चंद्रवंशी, भाजपा वरिष्ठ नेता दयालु साहु, भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मोतीराम चंद्रवंशी, भाजपा मंडल पुर्व महामंत्री तुलसी मल्लाह जी,भाजपा मंडल पुर्व उपाध्यक्ष प्रीतम जायसवाल जी, पुर्व st मोर्चा पुर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम धुर्वे,भाजपा वार्ड क्रमांक 10 पार्षद प्रत्याशी सागर लांहगीर, भाजयुमो पुर्व सोशल मीडिया प्रभारी राजा यादव, पुर्व पार्षद मनोज गोयल,पुर्व पार्षद प्रत्याशी मानचंद टंनड, शेष नारायण चंद्रवंशी,बिकमलेश साहु,राजू साहु, महेश श्रीवास, राजकुमार साहु , विरेंद्र बघेल,युगल साहू, निकुंज जायसवाल,सुनील बंजारे,बिट्टू बंजारे, उपसरपंच दीपक साहू सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।