राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी द्वारा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया।
संघ के मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय के अनुसार, भोपाल प्रांतीय समिति के निर्देश पर दिए गए इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से दैनिक वेतनभोगियों को स्थाई कर्मी बनाए जाने, सातवें वेतनमान का लाभ देने, नियमितीकरण सहित शासन के सभी लाभ प्रदान करने तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के अंशकालीन कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस से मुक्त करने की मांग शामिल है।
यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें संघ के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।।