दुद्धी (सोनभद्र)। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में सेवा संकल्प अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार भारती की अध्यक्षता में ” महिला सशक्तिकरण ” पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्रवण सिंह गौड़ ने महिलाओं के स्किल इंडिया द्वारा शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए सरकार के द्वारा विकसित भारत के संकल्प में सहभागिता बन विकास को गति प्रदान का आह्वाहन किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रहरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की अग्रणी भूमिका है शिक्षित महिला सशक्त परिवार से सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती हैं। महिला संबंधी अपराध के रोकथाम के लिए शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डाक्टर प्रियंका जायसवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक ,आर्थिक , राजनीतिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना है । जिससे महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सके । आज की महिलाएं कॉरपोरेट जगत से लेकर राजनीति से लेकर खेल , विज्ञान, सेना हर क्षेत्र में मजबूती से कार्य कर रही। सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,उज्जवला गैस योजना , हर घर शौचालय पक्का घर निर्माण एवं स्वयं सहायता समूह से जीवन स्तर में बड़े बदलाव की बात कहीं। महिला संबंधी अपराध प्रति 1 मिनट 11 सेकंड पर घरेलू हिंसा , यौन उत्पीड़न, रेप , हत्या पर चिन्ता भी जाहिर की। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर एवं बुलंद दस्तक अखबार , सोन प्रभात न्यूज के संवाददाता जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी अतिथि स्वरूप उपस्थित रहें। संचालन मिथिलेश गौतम द्वारा किया गया ।उक्त संगोष्ठी में महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ अजय कुमार , डॉक्टर राकेश कनौजिया , डॉक्टर विवेकानंद , डॉक्टर प्रीति , डॉक्टर मालती देवी,राकेश कुमार यादव , सचिन विश्वकर्मा , अंकिता चंद्र सहित महाविद्यालय के कर्मचारी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे ।