कैमोर|डिजिटल जनगणना कार्यों का जायजा लेने विजयराघवगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विवेक गुप्ता कैमोर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) मनीष परते भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान SDM विवेक गुप्ता वार्ड क्रमांक 05 शिवानगर पहुंचे, जहां उन्होंने जनगणना कार्य में लगे प्रगणक अतुल पाण्डेय एवं जनगणना सुपरवाइजर मनोज कोरी से चल रही डिजिटल जनगणना की प्रगति और प्रक्रिया की जानकारी ली।
इस मौके पर SDM ने वार्ड पार्षद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें और लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाएं, ताकि सही और पूर्ण जानकारी एकत्रित की जा सके।
कार्यक्रम की शुरुआत में SDM विवेक गुप्ता ने वार्ड निवासी धर्मेंद्र कोल की डिजिटल जनगणना स्वयं की और उनसे संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर दर्ज किए। इस दौरान वार्ड क्रमांक 05 की पार्षद अनीता कोल, CMO मनीष परते, अमित शर्मा सहित जनगणना टीम के सदस्य अतुल पाण्डेय और मनोज कोरी उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट