सहारनपुर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 मई 2026 को कस्बा देवबंद में प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश अनुसार यह डायवर्जन 6 मई की रात्रि 12:00 बजे से 7 मई सायं 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सहारनपुर-देवबंद-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस एवं कार्यक्रम में शामिल वाहनों को छूट प्रदान की गई है। डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी: भारी वाहन (सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर): गागलहेड़ी – बडकलां फ्लाईओवर छुटमलपुर– भगवानपुर – रुड़की होते हुए मुजफ्फरनगर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस लौटेंगे। हल्के वाहन (सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की ओर): देवबंद – बरला तिराहा – बरला मार्ग – छपार होते हुए मुजफ्फरनगर जाएंगे। हल्के वाहन मुजफ्फरनगर से सहारनपुर की ओर रोहाना टोल से बाईं ओर घलौली रणखंडी – गुनास्सी – शुगर मिल (नूरपुर – भायला फाटक – कासिमपुर जामिया तिब्बिया कॉलेज होते हुए सहारनपुर पहुंचेंगे। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़