सहारनपुर : जनपद के अंदर बहुजन समाज पार्टी मेँ कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है! पार्टी के अंदर लगातार कर्मठ कार्यकर्ताओ को दरकिनार किया जा रहा है! अभी हाल ही मेँ नव नियुक्त मंडल कॉर्डिंनेटर नरेश गौतम को लेकर जनपद मै आम कार्यकर्त्ताओ मेँ भारी रोष व्याप्त है आम कार्यकर्ता जो जमीनी स्तर पर पार्टी को अपने वोट से जीवित रखने काम करता है उसकी नाराजगी से आने वाले समय मेँ बसपा को भारी नुकसान जनपद मेँ होने की संभावना बढ़ती जा रही है!
आज सहारनपुर के मल्हिपुर रोड स्थित बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय पर भारी मात्रा मेँ बसपा के कार्यकर्त्ताओ ने उपस्थित होकर मंडल कॉर्डिंनेटर नरेश गौतम व विजय सिंह के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गयी ओर इन दोनों पदाधिकारियो का पुतला भी जलाया गया!
बसपा कार्यकर्ताओ ने बसपा बचाओ इन दोनों को हटाओ जैसे नारे भी लगाए!
कार्यकर्त्ता अरविन्द कुमार ने
कहा कि बसपा को बनाने में हमारे महापुरुषों मान्यवर काशीराम साहब एवं आदरणीय बहन जी के त्याग बलिदान समर्पण बहुत ही समर्पित मिशनरी वफादार कार्यकर्ताओं बड़े बुजुर्गों ने अपने खून पसीने से पार्टी संगठन को खड़ा किया है!
लेकिन जिला सहारनपुर में मंडल कोऑर्डिनेटर नरेश गौतम के गलत एवं मनमानी आचरणों के कारण पार्टी को लगातार कमजोर किया जा रहा है!
बसपा जैसे विशाल वृक्ष की छाया में समाज ने आजादी की सांस लेनी सीखी है आज नरेश गौतम जैसे इस अवसरवादी मंडल कोऑर्डिनेटर के हाथों में पार्टी को सौंप कर जो हानि पहुंचाई जा रही है!
हम इस विशाल बसपा जैसे वृक्ष को नरेश गौतम जैसे अवसरवादी लोगों के हाथों में देने के विरोध में ये प्रदर्शन कर रहे हैं जब तक उक्त कोऑर्डिनेटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन आगे भी जारी रहेगा !
ज्ञात रहे की जनपद सहारनपुर मेँ इस जणाआक्रोश आने वाले समय मे बसपा को भारी नुकसान कर सकता है!
आपको बता दे की कल शामली जिले मेँ भी उक्त पदाधिकारी के पुतला फुकने की खबर अखबारों मेँ छपी हुई आज सहारनपुर मेँ हुए इस विरोध प्रदर्शन बसपा पार्टी के लिए एक खतरे की घंटी है!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़