गोरखपुर,उत्तरप्रदेश
जनपद अन्तर्गत नगर पंचायत पिपराइच के सभागार में वृहस्पतिवार को स्व जनगणना हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ गणमान्य नागरिकों और आमजन को प्रोत्साहित करने के साथ स्वगणना करने का ढ़ंग बताया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए चेयरमैन संजय मद्धेशिया ने सरकार द्वारा, “हमारा देश हमारी गणना” उद्देश्य को परिभाषित करते हुए कहा कि सही जनगणना से ही सशक्त भारत का निर्माण होगा। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार ने बताया कि शासन ने 7 मई से 21 मई तक स्वयं जनगणना का समय निर्धारित किया है। और सभी को स्वयं व देश हित में अपने घर परिवार का जनगणना कर देश के विकास में भागीदार बनने को प्रेरित किया गया ।
जनगणना के मास्टर ट्रेनर टेक्निकल जनगणना सहायक अरबाज अली ने बताया कि पहले हमें अपने मोबाइल या लेपटॉप से स्वयं जनगणना हेतु दिशा निर्देशों को बताया गया जिसमे जनगणना की साइट खुलने पर उसमें मांगी गई सूचनाओं जैसे प्रदेश, जिला,नगर /गांव,नाम आदि को भरने की जानकारी दी गयी ।
वार्ड नंबर 16 के सभासद रमजान अली ने स्व गणना की प्रक्रिया में प्रथम भूमिका अदा की उसके उपरांत सभी
सभासदों, कर्मचारियों ने उत्साह के साथ बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लिया तथा अपने स्व जनगणना की प्रक्रिया पुरी की।
इस अवसर पर सभासद रमजान अली, मनोज तिवारी, जैदुन्निशा , राजेश जायसवाल, सुरेन्द्र मद्धेशिया, आदि तथा नपं कर्मी विनोद कुमार, नाथू राम ओझा, कौशलेंद्र राव, चन्दन श्रीवास्तव, शाहनवाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- सतीश तिवारी गोरखपुर (उत्तरप्रदेश)