डबरा : सिंध नदी पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बलेनो कार को मारी जोरदार टक्कर । बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार, कार में सवार दतिया निवासी प्रशांत पटेल का परिवार बाल-बाल बचा। हादसे में एक बच्ची को मामूली चोट आई है। सिटी पुलिस ने ट्रक को किया जप्त।
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित सिंध नदी पुल के पास आज बुधवार को शाम 5:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टला। ग्वालियर से अपनी बीमार बच्ची का इलाज कराकर वापस दतिया लौट रहे एक परिवार की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक कार को पुल पर करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे के वक्त कार में दतिया निवासी चालक, उनका बेटा और घायल बच्ची सवार थे। गनीमत रही कि इतनी दूर तक घिसटने के बावजूद कार पलटी नहीं और सभी सवार बाल-बाल बच गए। बच्ची को मामूली चोटें आई हैं।
हालांकि परिवार बुरी तरह सहम गया।
सूचना मिलते ही डबरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक बेहद तेज रफ्तार में था। हादसे के बाद पीड़ित परिवार को भूरा रावत कंचनपुर के निजी वाहन की मदद से सुरक्षित दतिया भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा