दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
नगर पंचायत ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। गुरुवार को टीम ने सड़कों पर वाहनों से घूमकर लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी जारी की और अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के भीतर कब्जा हटाने का आदेश दिया।
प्रशासन का कहना है कि सड़क पटरियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे नगर की सुंदरता व व्यवस्था चरमरा रही है। दुकानदारों व मकान मालिकों से अपील की गई है कि स्वयं अतिक्रमण हटा लें। समय सीमा न मानने पर जबरन अभियान चलाया जाएगा, जिसका पूरा खर्च वसूला जाएगा।
नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वेच्छा से अतिक्रमण न हटाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित होगी। लाउडस्पीकर व डिस्प्ले बोर्ड के जरिए दुकानदारों व नागरिकों को जागरूक किया गया कि स्वच्छ व व्यवस्थित दुद्धी के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।