लोकेशन जनपद अमरोहा के थाना अमरोहा नगर
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा थाना अमरोहा नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता आपको बता दें कि थाना अमरोहा नगर पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार कब्जे से किराना की दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद आपको बता दें कि वादी सुमित पुत्र शंकर लाल निवासी मोहल्ला मोहम्मदी सराय थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा की किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना अमरोहा नगर पर मुकदमा बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना अमरोहा नगर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, सूचना एवं स्थानीय जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 04 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण कर प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया किराने का सामान कीमत करीब 10,000 / रुपये बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमे में बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया है
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरोहा