गुना जिले के ग्राम परसोदा से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय धाकड़ समाज द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 28 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए आयोजक परिवार ने वर-वधू को ढेरों उपहार भेंट किए।
07 मई 2026 को ग्राम परसोदा में अखिल भारतीय क्षत्रिय धाकड़ समाज के तत्वावधान में भव्य निःशुल्क विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर 28 जोड़े एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे और नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
आयोजन के सूत्रधार असिस्टेंट कमिश्नर आबकारी भोपाल वीरेंद्र सिंह धाकड़ एवं श्रीमती रामदुलारी धाकड़ रहे। आयोजक परिवार द्वारा सभी वर-वधू को शुभकामनाओं के साथ उपहार स्वरूप वधू के लिए पायल, बिछिया, बीजासन, साड़ी, पिछोरा, मिक्सर, दीवार घड़ी, बर्तन सहित गृहस्थी का जरूरी सामान सप्रेम भेंट किया गया।
असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा, समाज में फिजूलखर्ची रोकना और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का कन्यादान करना ही हमारा उद्देश्य है। ये 28 बेटियां आज से हमारे परिवार का हिस्सा हैं
इस विवाह सम्मेलन को सफल बनाने में ग्राम परसोदा सहित आसपास के ग्रामीणजनों का भरपूर सहयोग मिला। हजारों की संख्या में लोग बाराती बने और नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया आयोजक परिवार ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
महंगाई के इस दौर में जब शादियां लाखों का खर्च बन गई हैं, तब ऐसे निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए मिसाल हैं
धाकड़ समाज द्वारा निशुल्क सम्मेलन विवाह में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार और पूर्व मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल विवाह सम्मेलन में शामिल हुए
जिला गुना से ब्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट