अरमान खान जिला ब्यूरो I T N NATIONAL
रायसेन
खनिज विभाग चोरी पकड़ने को लेकर नई-नई तकनीक इस्तेमाल कर रहा है। अब खनिज उत्खनन की चोरी हुई तो एआई के माध्यम से पकड़ लिया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है
एआई चेक पोस्ट खनिज विभाग हुआ तकनीक से लेस, अवैध परिवहन, पर ए आई के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है उसके आधार पर प्रकरणों में डिमांड नोट जारी 10 डंपरों पर 35 लाख से ज्यादा का जुर्माना
मुरम-गिट्टी के अवैध परिवहन पर माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुए डिमांड नोट
रायसेन। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एआई आधारित चेकपोस्ट से पकड़े गए 10 वाहनों पर 35 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है।
मुरम और गिट्टी का परिवहन कर रहे वाहनों को एआई चेकगेट सिस्टम के माध्यम से इंटरसेप्ट किया गया। जांच के दौरान दस्तावेजों और परिवहन में अनियमितता मिलने पर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ डिमांड नोट जारी कर पेनल्टी लगाई गई।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि जिले में खनिज परिवहन की निगरानी अब तकनीक के जरिए लगातार की जा रही है और बिना वैध अनुमति या नियम विरुद्ध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इन वाहनों पर लगाया गया जुर्माना
MP38H2173 (मुरम) – ₹2.11 लाख
MP38ZD9073 (मुरम) – ₹4.20 लाख
MP04HE9796 (गिट्टी) – ₹2.26 लाख
MP07HB6217 (गिट्टी) – ₹4.26 लाख
MP04ZW2453 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख
MP04ZP8838 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख
MP04HE4285 (गिट्टी) – ₹2.26 लाख
MP04ZV5730 (गिट्टी) – ₹2.26 लाख
MP38ZC5381 (गिट्टी) – ₹4.47 लाख
CG10BM9450 (मुरम) – ₹4.20 लाख
माइनिंग विभाग ने वाहन संचालकों से नियमों का पालन करते हुए वैध दस्तावेजों के साथ ही खनिज परिवहन करने की अपील की है।