अकरम पटेल की रिपोर्ट
चिचोली
दिनांक 14.05.2026 को संपर्क अभियान के तहत बिजली समस्याओं के निवारण के लिए वितरण केंद्र चिचोली, चुनाहजुरी और भीमपुर में कैंप का आयोजन किया जाना है, जिसमें बिजली से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जावेगा, कैंप इस प्रकार से है वितरण केंद्र चिचोली अंतर्गत आवरिया पंचायत के सभी आस पास के ग्राम , वितरण केंद्र चुनाहजुरी के रतनपुर पंचायत में आस पास के ग्राम और वितरण केंद्र भीमपुर के आस पास के 17 ग्राम उक्त कैंप में आकर बिजली समस्याओं का लाभ उठा सकते हैं, वर्तमान में सभी ग्रामों में घर घर संपर्क कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, पेम्प्लेट्स बांटे जा रहे हैं, जिसमें बिजली से संबंधित सेवाएं बिजली बिल से सम्बंधित, मीटर सर्विस केबल से संबंधित, कनेक्शन से सम्बंधित, तकनीकी सेवाएं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जावेगा, बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि इस कैंप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लाभ ले और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करे जैसे की अधिक भुगतान हो जाना गलत रीडिंग होना जैसे कि अपने मीटर बंद होने समस्या मीटर तेज चलना यह तकनीकी खराबियां स्थाई रूप से लोवोल्टेज ट्रांसफर संबंधित ऐसी समस्याओं का हल निकालना नया कनेक्शन लेना स्थाई कनेक्शन लेना आवेदन कैसे किए जाते हैं ऐसी कोई जानकारी के लेकर आपके घर-घर जाकर जानकारी देना और समस्याओं को हल करना.