बस्ती
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ रिश्तों का वो खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में एक मां ने अपनी ममता का गला घोंटते हुए अपने ही मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी।
वारदात के बाद गांव में दहशत
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने घर के भीतर मासूम का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना के बाद महिला ने खुद की जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश करते हुए अपना भी गला काट लिया। खून से लथपथ मां-बेटे को देखकर परिजनों की चीखों से पूरा गांव कांप उठा।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही डायल 112 और दुबौला चौकी इंचार्ज समेत SO आलोक कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। घायल महिला को बेहद नाजुक हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
इंद्रजीत त्रिपाठी ब्यूरो चीफ, बस्ती
ITN नेशनल न्यूज़