सहारनपुर
डी.आई.जी. अभिषेक सिंह ने बुधवार को परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान सहारनपुर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं।
डी.आई.जी. ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्या के समाधान की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी