लोकेशन मोतिहारी
बैठक में शहर के व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए अवैध ठेला खोमचा का अतिक्रमण स्थाई रूप से हटाने एवं व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा सभी प्रतिनिधियों ने अपने सकारात्मक सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सोमवार को जिला पदाधिकारी को संज्ञान दिया जाएगा। उक्त पत्र के माध्यम से प्रशासन को व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि यदि प्रशासन एक सप्ताह के भीतर व्यापारियों की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो मोतिहारी शहर के सभी व्यवसायिक संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष महेश सिन्हा ने की। बैठक में महासचिव आलोक कुमार, ने की और सारे चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी मौजूद रहे
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह