डबरा।
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सर्वा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ बीती रात एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में झोपड़ी के अंदर बंधी एक भैंस की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है।
पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम तुरंत मौके पर पहुँचे। डॉक्टरों की टीम द्वारा गंभीर रूप से घायल भैंस का इलाज युद्धस्तर पर जारी है, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।
पीड़ित ने लगाई मुआवजे की गुहार
यह झोपड़ी और मवेशी ग्राम सर्वा के निवासी अजब सिंह बघेल के बताए जा रहे हैं। इस अचानक लगी आग से अजब सिंह का भारी नुकसान हुआ है, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन और सरकार से आर्थिक मदद व उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।
कहाँ की घटना: ग्राम सर्वा (डबरा विधानसभा)
नुकसान: एक भैंस की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।
पीड़ित किसान: अजब सिंह बघेल।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा