इंडियन टी वी न्यूज रिपोर्ट अनिल सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
विशेश्वरगंज सेमरोना मृतक की पहचान सुभान पुत्र स्वर्गीय रहमत अली के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभान और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन विवाद और कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि सुभान गुजरात के राजकोट में मजदूरी करता था और पत्नी से विवाद के बाद 7 अप्रैल को गांव वापस आया था। इसके बाद उसकी पत्नी भी गांव पहुंच गई थी।
ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक घटना वाली रात भी पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। देर रात करीब 2 बजे सुभान ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि सुभान ने कुछ दिन पहले पत्नी के कथित अवैध संबंधों और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेश्वरगंज थाना टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी