रिपोर्ट :जरीना खातुन ब्यूरो चीफ बांदा
बांदा (उप्र)
पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में दिनांक 16.05.2026 को थाना जसपुरा की पुलिस टीम द्वारा गुम/भटके हुए 20 वर्षीय लड़के को परिजनों का पता कर सकुशल सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि नादादेव के ग्रामीणों द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि एक लड़का मानसिक रुप से बीमार व पता पूछने पर बताने में असमर्थ है । सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर लड़के को थाना जसपुरा लाया गया । थाना प्रभारी व अन्य टीमों द्वारा आस-पास के लोगों व अन्य थानों से समन्वय स्थापित करते हुए पूछताछ कि गई तो लड़के का पता लगाया गया । जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि मेरा लड़का मानसिक रुप से बीमार है, व भटक जाने के कारण सीतापुर जनपद चित्रकूट से यहां तक पहुंच गया था । पुलिस टीम द्वारा लड़के को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया ।