सहारनपुर
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अवैध अस्लाह रखने वाले व तस्करी की रोकथाम व कारोबार में संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सतपाल भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.05.2026 को गस्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तगण 1. शादाब उर्फ नाटी पुत्र जहीर निवासी इंदिरा चौक गली नंबर थाना मंडी जनपद सहारनपुर 2. अली नवाज पुत्र शाहनवाज निवासी किराए का मकान अब्दुल वजीद का गली का नंबर पांच धोबी वाला इशरत राइस मिल के सामने गली में थाना मंडी सहारनपुर को कमेला रोड से सरकारी कमेले के सामने रास्ते पर खाली पड़े प्लाट के सामने से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध चाकू व एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मो0सा0 नo UP11CR8969 बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मण्डी पर मु0अ0स0 239/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा मो0सा0 नo UP11CR8969 को अन्तर्गत धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. शादाब उर्फ नाटी पुत्र जहीर निवासी इंदिरा चौक गली नंबर थाना मंडी जनपद सहारनपुर ।
2. अली नवाज पुत्र शाहनवाज निवासी किराए का मकान अब्दुल वजीद का गली का नंबर पांच धोबी वाला इशरत राइस मिल के सामने गली में थाना मंडी सहारनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
02 नाजायज चाकू
अभियुक्त शादाब का अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 118/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना फतेहपुर सहारनपुर ।
2. मु0अ0सं0 119/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना फतेहपुर सहारनपुर ।
3. मु0अ0सं0 14/2016 धारा 13G act थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
4. मु0अ0सं0 345/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
5. मु0अ0सं0 30/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
6. मु0अ0स0- 239/26 धारा 4/25 आर्मस एक्ट ताना कोतवाली मण्डी जनपद सहारनपुर ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़