सहारनपुर
सहारनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन सभागार से अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़ा हुआ मानदेय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट सहारनपुर में किया गया।जनपद में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, बीएसए कुमारी कोमल, बीईओ योगेश शर्मा, प्रीतिपाल, सहदेव गंगवार, संजय डबराल और बृजेंद्र ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अनुदेशकों और परिजनों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंत्री ने कहा कि कायाकल्प के तहत स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। शिक्षकों की जरूरत पर पूरा सहयोग दिया जाएगा।डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बढ़े हुए मानदेय पर अनुदेशकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास और कायाकल्प से संसाधन बेहतर हुए हैं। सभी शिक्षक अपने स्कूलों को निपुण विद्यालय, ब्लॉक को निपुण ब्लॉक और जिले को निपुण जनपद बनाएं। बीएसए कुमारी कोमल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन एआरपी प्रवीण चौधरी और डॉ. गोपाल शर्मा ने किया।इस दौरान जिले के सभी विकास खंडों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो-दो अंशकालिक अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और डमी चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अरविंद कुमार सिंह, एसआरजी सरफराज आलम, एआरपी पारुल और अंकिमा जैन मौजूद रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़