बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम पनवड़िया निवासी युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने सोमवार को दोपहर एक बजे क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर पुत्र को बरामद करने की गुहार लगाई है।
ग्राम पनवड़िया निवासी रामभरोसे ने बताया कि उनके पुत्र पान सिंह को थाना आंवला के ग्राम मनोना का एक व्यक्ति अपने साथ हरियाणा ले गया था।
आरोप है कि अगस्त 2025 से पान सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। रामभरोसे के अनुसार जब उसने मनोना के व्यक्ति से पूछा तो उसने बताया कि पान सिंह उसके साथ है। सभी लोगों ने फिर पूछा तो वह बोला दो-चार दिन में घर आ जाएगा। लेकिन 9 माह बीतने के बाद भी पान सिंह घर नहीं लौटा।
पीड़ित का कहना है कि उसने थाना आंवला में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टे विपक्षी उस पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।
आरोप है कि वह लगातार धमकी दे रहे है कि अगर थाने में दोबारा शिकायत की तो लड़का नहीं मिलेगा। वैसे ही तेरा पता नहीं चलेगा।
रामभरोसे ने कहा कि उसे अपने व परिवार की जान का खतरा है। उसने क्षेत्राधिकारी आंवला से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुत्र को बरामद कराने की मांग की है।
जिला बरेली
प्रवीन कुमार सक्सेना
तहसील -आंवला