लभारी में राशन दुकान पर कार्रवाई, 21 कट्टे खाद्यान्न दूसरी दुकान पर पहुंचाए वितरण करने के लिए।
कादर चौक/बदायूं। कादर चौक क्षेत्र के ग्राम लभारी में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों द्वारा राशन डीलर कप्तान के खिलाफ 19 सितंबर को संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। ग्रामीणों की शिकायत की सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंची जिसके बाद सप्लाई इंस्पेक्टर सुमित समेत अन्य अधिकारी ग्राम लभारी पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में राशन दुकान की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दुकान में मौजूद खाद्यान्न को दूसरी राशन दुकान पर पहुंचाया गया।
बताया गया कि गेहूं, चावल और चीनी सहित कुल 21 कट्टे खाद्यान्न दूसरी दुकान पर पहुंचाए गए हैं। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद ग्राम लभारी निवासी ओमपाल को राशन वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। अब राशन वितरण दूसरी दुकान के माध्यम से किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और पात्र लाभार्थियों को समय से खाद्यान्न मिल सके। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राशन वितरण व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई है।
मामले में विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई के बाद अब नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण किया जाएगा। जनता के साथ इंद्रपाल कश्यप भाजपा के नेता तट पर खड़े रहे जनता ने डीएम को ज्ञापन दिया इंद्रपाल कश्यप ने बताया कि आज मामले की जांच अधिकारियों ने आकर की है ओमपाल सागर को कप्तान की दुकान से 21 कट्टे वितरण करने के लिए ओमपाल को दे दिए गए हैं