ढिलवारी में वृहद रोजगार मेले में 800 से अधिक पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर।
बदायूं। युवाओं को स्वावलंबन और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के संकल्प के साथ आज बदायूं के दातागंज क्षेत्र के पं० दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कॉलेज, ढ़िलवारी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में देश व प्रदेश की 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां 2310 लोगों के रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात् 810 शिक्षित लोगों का रिक्त पदों पर क्षेत्र के युवाओं को चयन के अवसर मिले। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं बी.टेक योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया विधायक राजीव कुमार सिंह व जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अमित कुमार सिंह (रिंकू भईया) द्वारा किया गया इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने कहा कि अपने क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए मैं निरंतर रोजगार व नौकरी दिलाने का प्रयास करता रहा हूं, और बड़े-बड़े विकास कार्यों व उद्योगों के माध्यम से भी क्षेत्र के लोगों को अवसर प्रदान कराए हैं। प्रदेश सरकार के प्रयासों से युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोजगार के नए द्वार निरंतर खुल रहे हैं। युवाओं को चाहिए कि वे इन अवसरों का पूर्ण लाभ उठाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें
रिपोर्टर रामू सिंह
