हमीरपुर यूपी
Report — संदीप द्विवेदी
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में परचून की दुकान चलाने वाले दलित को गांव के दबंगो ने लाठी डंडों,केबल और बल्टो से बुरी तरह से मारा पीटा और घायल अवस्था में युवक को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी संदीप को गांव के ही कुछ दबंग युवक उसकी दुकान से उठा ले गए, सोमवार की देर तक उसे बंधक बना कर मारपीट करते रहे. फिर दबंग उसे गाड़ी में डाल कर सड़क किनारे फेंक कर चले गए,किसी तरह से पीड़ित गिरते पड़ते अपने घर पहुंचा तो परिजन उसकी हालत देखकर दंग रह गए । पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है और बताया कि गांव के ही बऊआ ठाकुर और उसके भाई ने मुझे अपनी दुकान से यह कहकर बुलाया कि मेरी गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही है जरा घर चलकर उसे स्टार्ट कर दो,फिर उसके बाद उन्हें ने मुझे बंधक बनाकर जानवरो जैसा बर्ताव कर मारा पीटा,जब मैं बेहोश हो गिर पड़ा तो वह मुझे लेकर सड़क किनारे घायल अवस्था में फैक कर भाग गए । परिजनों ने रात में ही 112 डायल कर पुलिस को सूचना दे दी थी । पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है.
सुमेरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश जारी है।