फतेहगंज पश्चिमी।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुरतरा निवासी एवं अमर उजाला के संवाददाता खेमपाल गंगवार के पिता लालमन गंगवार का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह लगभग 70 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार लालमन गंगवार पिछले कई महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। बुधवार रात उन्होंने अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर गांव कुरतरा में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, पत्रकार, समाजसेवी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय लालमन गंगवार अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन पुत्रों खेमपाल गंगवार, मोहनलाल गंगवार और राकेश कुमार गंगवार हैं। खेमपाल गंगवार लंबे समय से फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र से पत्रकारिता कर रहे हैं।
लालमन गंगवार के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता