सहारनपुर
दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कल शुक्रवार से आगामी 8 जून तक डाटकाली मंदिर से सहारनपुर की ओर करीब सवा किलोमीटर हिस्से में यातायात डायवर्ट रहेगा। एनएचएआई मानसून की बारिश से पहले इस हिस्से में पहाड़ी ढलानों को सुरक्षित करने का कार्य करवा रहा है, ताकि बरसात के दिनों में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा न रहे।
क्या रहेगी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
देहरादून से सहारनपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को पुरानी रोड (मोहण्ड) से भेजा जाएगा।
सहारनपुर की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन पर डायवर्ट किया जाएगा।
काम के दौरान यातायात को सुचारु रखने और चालकों के मार्गदर्शन के लिए मौके पर 24 घंटे फ्लैगमैन तैनात रहेंगे। रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़