संतन दास मानिकपुरी ब्यूरो चीफ महासमुदं छतीसगढ
महासमुंद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के अंतर्गत औचक निरीक्षण के दौरान महासमुंद जिले के विकासखंड बागबाहरा स्थित ग्राम कमरौद पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह एवं विशेष सचिव श्री रजत बंसल भी मौजूद रहे।
ग्राम कमरौद पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, श्री येतराम साहू, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर एवं श्रीमती अलका चंद्राकर सहित कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार उपस्थित रहे।