संतन दास मानिकपुरी ब्यूरो चीफ महासमुदं छतीसगढ
महासमुंद
जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह कार्य 30 मई 2026 तक पूर्ण किया जाना है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सचिन भुतड़ा तथा जिला जनगणना अधिकारी सुश्री सृष्टि चंद्राकर द्वारा जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों का दौरा कर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनगणना निदेशालय से श्री मनोज कुमार महिलांगे एवं जिला नोडल अधिकारी द्वारा पूर्ण हाउसलिस्टिंग ब्लॉकों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान प्रगणकों द्वारा सॉफ्टवेयर में अपलोड किए गए आंकड़ों की गुणवत्ता की जांच भी की जा रही है। अधिकारियों ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया कि वे डाटा की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करें।
जिले में कुल 1992 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 1990 ब्लॉकों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तहसील बसना एवं बागबाहरा में एक-एक हाउसलिस्टिंग ब्लॉक का कार्य शेष है। शेष दोनों ब्लॉकों का कार्य 22 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने हेतु संबंधित चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।