ग़ाज़ियाबाद
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत महिला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में नगदी व गांजा / स्मैक बरामद अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये
गाजियाबाद निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के अंतर्गत, थाना नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान थाना नन्दग्राम क्षेत्र गली नं -01, तीस फुटा रोड, नई बस्ती, नन्दग्राम) से एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से अवैध गांजा, स्मैक और कुल 5,98,013 रुपये की नगदी सहित कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सवाददाता –दीपाली स्वामी