रिपोर्टर :
ज़ाकिर ज़ंकार : डांग आहवा
डांग जिले के मालेगांव नाका के पास आज एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर में बैठे मजदूरों सहित ट्रैक्टर चालक घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार हेतु आहवा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।