अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बड़ेर के सागर स्टेडियम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलवी सुरेंद्र सिंह नरूका ने उपस्थित लोगों को विधिक सेवाओं एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बड़ेर पंचायत के नवयुग मंडल के सभी बच्चे उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत प्रशासक विष्णु कुमार शर्मा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी ने सागर स्टेडियम परिसर में पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में विधिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।