बैठक में उपस्थित गणमान्य:
थाना प्रभारी, तहसीलदार महोदय, बिजली विभाग अधिकारी सभी समाज एवं समुदायों के वरिष्ठ नागरिक एवं पत्रकार गण
मुख्य बिंदु:
1. आगामी ईद त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की गई।
2. श्रीमान थाना प्रभारी श्री हेमंत पाण्डेय द्वारा सभी से अपील की गई कि त्यौहार के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
3.कुर्बानी के संबंध में श्रीमान थाना प्रभारी जावर द्वारा बताया गया कि कुर्बानी खुले न हो,साथ ही कुर्बानी के बाद बचे अपशिष्ट ऐसी जगह डिस्पोजल करें जिससे आमजन की भावना आहत न हो ।
4. सभी समाज के वरिष्ठजनों ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।