बिहार के छपरा में ट्रेन के जरिए शराब तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तस्कर ट्रेन के एसी टू कोच में सफर कर रहे थे और शराब की खेप लेकर जा रहे थे।
जांच के दौरान पुलिस ने कोच से भारी मात्रा में शराब बरामद की। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद ट्रेन के जरिए लगातार हो रही तस्करी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर