ब्रेकिंग न्यूज़
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित खानआलमपुरा फर्नीचर मार्केट में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग सबसे पहले एक फर्नीचर गोदाम में लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास के चार फर्नीचर शोरूमों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग की तेज लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगा दी।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़